Zomato और Blinkit के बैग में खाने के साथ ये चीज भी हो रही थी डिलीवर, देहरादून में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की टीम ने विभिन्न ब्रांड की (जिसमें ब्लैक डॉगब्लैक एंड वाइट एब्सोल्यूट वोडका आदि ब्रांड की) 46 बोतल जिसमें इंपोर्टेड शराब फॉर सेल इन हरियाणा ओनली की नंदा की चौकी के समीप पकड़े गए अभियुक्त अखिल बंसल निवासी सहारनपुर के घर से बरामद की हैं ।
जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा में बिकने वाली अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। टीम ने सहारनपुर निवासी अखिल बंसल के घर से कुल 46 बोतलें शराब बरामद की हैं।
इनमें ब्लैक डॉग, ब्लैक एंड वाइट और एब्सोल्यूट वोडका जैसी महंगी विदेशी शराब शामिल है। इन बोतलों पर “सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए” लिखा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब को जोमैटो और ब्लिंकिट जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के बैग में भरकर देहरादून के अलग-अलग इलाकों में लोगों तक पहुंचाता था।

More Stories
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित उपचार के लिए उत्तराखंड में बनेगी समन्वित आपातकालीन व्यवस्था
स्वच्छ सर्वेक्षण-2026: श्रीनगर नगर निगम की अनोखी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का होगा वैज्ञानिक निस्तारण
देहरादून में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी मेडिसिन; मशीनें और भारी मात्रा में सामग्री जब्त