पिता के सामने नाबालिग बेटी को अपहरण कर ले गए तीन बाइक सवार, तलाश में जुटी पुलिस
नाबालिग को सुबह 4:30 बजे बाइक सवार सुहेल, साकिब और सलमान बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। उन्होंने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन सुहेल पक्ष के लोग पुत्री को लेकर फरार हो गए।
पिता के सामने नाबालिग बेटी काे तीन युवकों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्ध फोन नंबरों को भी पुलिस खंगाल रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि नाबालिग पुत्री को बृहस्पतिवार सुबह 4:30 बजे बाइक सवार सुहेल, साकिब और सलमान बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। उन्होंने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन सुहेल पक्ष के लोग पुत्री को लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को भी दी थी।
इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि को मुकदमे की जांच सौंपी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। नाबालिग की तलाश के लिए कुछ नंबर भी खंगाले जा रहे हैं

More Stories
अखिलेश यादव के ‘घुसपैठिया’ बयान पर भड़के सीएम धामी, बोले- उत्तराखंड के स्वाभिमान का अपमान बर्दाश्त नहीं
चकराता के वायरल ऑडियो मामले में FIR, विधायक प्रीतम सिंह के भाई समेत दो पर धमकी देने का आरोप
किच्छा में STF की बड़ी कार्रवाई, 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार