*रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में त्रिवेणी एक्सप्रेस का प्रचालन पुनः आरंभ किए जाने से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की*
– चोपन-टनकपुर रेलखंड पर दो जोड़ी रेलगाड़ियां संचालित होती हैं जिनमें सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस तथा शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस शामिल हैं
वर्तमान में बरवाडीह-चोपन रेलखंड पर कुल 28 रेलगाड़ी सेवाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें पैसेंजर, एक्सप्रेस और राजधानी जैसी विभिन्न श्रेणी की ट्रेन शामिल हैं
बुधवार को लोकसभा में रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने त्रिवेणी एक्सप्रेस का प्रचालन पुनः आरंभ किए जाने से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की।
प्रस्तुत विवरण के अनुसार, वर्तमान में बरवाडीह-चोपन रेलखंड पर कुल 28 रेलगाड़ी सेवाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें पैसेंजर, एक्सप्रेस और राजधानी जैसी विभिन्न श्रेणी की ट्रेन शामिल हैं। जैसे बरवाडीह-चुनार पैसेंजर, भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस, रांची-चोपन एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, कोलकाता-मदार एक्सप्रेस, अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस, हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस, सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस, टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस, संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस और शक्तिपुंज एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। वहीं, चोपन-टनकपुर रेलखंड पर दो जोड़ी रेलगाड़ियां संचालित हैं, जिनमें सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस तथा शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस शामिल हैं।

More Stories
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी
आरटीओ कार्यालय में कर्मचारी ने चलाई गोली, अलमारी में लगी; फायरिंग के बाद आरोपी फरार
कैंची धाम में शिप्रा उफान पर, नैनीताल में 48 मार्ग बंद; नदियों का बढ़ा जलस्तर