*रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाने पर रेस्ट्रोरेंट संचालक 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*
*मौके पर शराब पी रहे 18 व्यक्तियों को लिया हिरासत में*
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियो पर नकेल कसने हेतु संपूर्ण राज्य में चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनाँक 05/04/2026 को रायपुर पुलिस द्वारा औचक छापेमारी के दौरान डेटिंग प्वाइंट रेस्टोरेंट रिंग रोड में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब पिलाए जाने पर रेस्टोरेंट संचालक विजेंद्र सिंह सजवान पुत्र मेहर सिंह निवासी दून हिल कॉलोनी, रिंग रोड, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 47 वर्ष व किशन सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी दून हिल कॉलोनी, रिंग रोड, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 50 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर शराब का सेवन करते हुए 18 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।

More Stories
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण में तेजी से आगे बढ़ रहा राज्य
ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
धार्मिक स्थलों पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार को मिलेगा बढ़ावा, सालभर होंगी गतिविधियां: सीएम धामी