बागेश्वर।
नाबालिक लड़कियों को मुर्गा बनाकर की मारपीट
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल- एक युवक गिरफ्तार, 2 फरार
बागेश्वर में दो नाबालिक लड़कियों के साथ तीन युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाले युवकों द्वारा मारपीट करने के दौरान इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया है।
वीडियो का सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद नाबालिक लड़कियों के परिजनों द्वारा पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही पकड़ने गई पुलिस टीम को उनके द्वारा धक्का देकर तीनों भाग गए पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दो अन्य युवक फरार हो गए। पुलिस द्वारा फरार दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
अजय लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक

More Stories
मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर महिलाओं के दो पक्षों में मारपीट, जूते-चप्पल चलने से मचा हंगामा
दून अस्पताल की इमरजेंसी में चापड़ लेकर घुसा युवक, दो पक्षों में मारपीट से मची अफरातफरी
देहरादून में छात्र-छात्राओं तक शराब पहुंचाने वाले नेटवर्क की एक और कड़ी पकड़ी