देहरादून:
उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में सुबह ताजा बर्फबारी हुई, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछने से नजारे बेहद मनमोहक हो गए हैं, वहीं मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का दूसरा रूप देखने को मिल रहा है। कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

More Stories
भारी बारिश का कहर: हरिद्वार में काली मंदिर पर गिरा मलबा, श्रीनगर में अलकनंदा का जलस्तर खतरे से नीचे लेकिन अलर्ट जारी
26 साल बाद भी सीमांत गांवों की पीड़ा बरकरार: चमोली में बच्चे जान जोखिम में डालकर पार कर रहे गदेरा, पोकलैंड की बकेट बनी सहारा
टिहरी में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; एक घायल, एक की तलाश जारी