तेज आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से महिला की मौत, देहरादून में हुआ हादसा
देहरादून,
शहर में शनिवार देर शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी दौरान एक बड़ा हादसा भी हो गया। शिमला बाईपास निवासी एक 63 वर्षीय महिला की तेज आंधी के चलते लिप्टिस का पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान रेखा (63 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शाम को तहसील की पार्किंग की ओर से सब्जी लेकर लौट रही थीं, तभी तेज आंधी में अचानक एक लिप्टिस का पेड़ उखड़कर उनके ऊपर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में महिला को तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि महिला के पति भारतीय सेना में तैनात हैं।
फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है

More Stories
भारी बारिश का कहर: हरिद्वार में काली मंदिर पर गिरा मलबा, श्रीनगर में अलकनंदा का जलस्तर खतरे से नीचे लेकिन अलर्ट जारी
26 साल बाद भी सीमांत गांवों की पीड़ा बरकरार: चमोली में बच्चे जान जोखिम में डालकर पार कर रहे गदेरा, पोकलैंड की बकेट बनी सहारा
टिहरी में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; एक घायल, एक की तलाश जारी