10वीं-12वीं के फेल छात्रों को मिला पास होने का मौका, इस दिन से होगी परीक्षाफल सुधार परीक्षा
हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को यह मौका दिया जा रहा है।
परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी के मुताबिक हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को यह मौका दिया जा रहा है। चार से 11 अगस्त तक इनकी परीक्षा होगी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए प्रदेश में 97 केंद्र बनाए हैं।
रामनगर बोर्ड के सचिव ने बताया कि हाईस्कूल में 8400 और इंटरमीडिएट में 10706 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें हरिद्वार जिले से सबसे अधिक 4658 और चंपावत जिले से सबसे कम 316 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। हरिद्वार जिले के बहादराबाद और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में छात्र संख्या के आधार पर दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

More Stories
फायर एनओसी के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी के शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 59 नई बसें, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी