देहरादून: देश भर में लोन एप का जाल फैलाकर 750 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी चार्टर्ट अकाउंटेंट (सीए) अभिषेक अग्रवाल को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने उसे तब पकड़ा, जब वह थाईलैंड भागने की फिराक में था।
आरोपी ने चीनी नागरिकों के साथ मिलकर कई शेल कंपनियां बनाईं और फर्जी लोन एप के जरिये ठगी की। उसके खिलाफ 2022 में पुलिस ने केस दर्ज किया था। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि शेल कंपनियों को गुरुग्राम का अंकुर ढींगरा व अभिषेक मिलकर चला रहे थे।
इनमें कई कंपनियों के सह निदेशक चीन के नागरिक हैं। ठगी गई ज्यादातर रकम को चीन भेजा गया। पुलिस ने 2023 में अंकुर को गुरुग्राम से पकड़ा था, लेकिन अभिषेक फरार था। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया था।

More Stories
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित उपचार के लिए उत्तराखंड में बनेगी समन्वित आपातकालीन व्यवस्था
स्वच्छ सर्वेक्षण-2026: श्रीनगर नगर निगम की अनोखी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का होगा वैज्ञानिक निस्तारण
देहरादून में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी मेडिसिन; मशीनें और भारी मात्रा में सामग्री जब्त