राजधानी समेत पूरे प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। सर्दियों में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके सिर पर छत नहीं है। ऐसे में नगर निगम ने ठंड से निपटने और इन लोगों को सहरा देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।जिसको लेकर अपर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। करीब 5 रैनबसेरे पहले से ही हैं। इसके साथ ही एक कम्युनिटी हॉल डालनवाला में भी है। इसके साथ ही 51 जगह ऐसी हैं जहां नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती है। लकड़ी का टेंडर भी हो गया और रैन बसेरा में नए कंबल रजाई आदि खरीदने की कार्रवाई भी चल रही है और पूर्व से भी सारे संसाधन और बिस्तर आदि उपलब्ध है।

More Stories
तमक नाला हादसे के बाद पौड़ी में अलर्ट, गंगा-अलकनंदा के बढ़ते जलस्तर पर पुलिस की पैनी नजर
देहरादून के बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच, मसाले-दाल के नमूने जांच को भेजे
तमकनाला में बेली ब्रिज बहने पर CM धामी ने लिया संज्ञान, निचले इलाकों में विशेष सतर्कता के निर्देश