देहरादून; जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। राजपुर रोड में डिवाइडर छोटे होने के कारण लोग जल्द बाजी में जान की परवाह न करते हुए डिवाइडर क्रॉस कर लेते थे जिससे दुर्घटनाओं की संभावना अधिक बनी रहती है। दुर्घटनाओं को कम करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजपुर रोड में ऊंचे एवं मजबूत डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए हैं, दिलाराम चौक पर डिवाइडर बना दिए गए हैं. वहीं शहर में जगह-जगह वाहनों की गति पर नियंत्रण हेतु स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। शहर में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चौराहों के चौड़ीकरण कार्य भी प्रस्तावित है शहर में यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा के दृष्टिगत निरंतर कार्य गतिमान है। जिलाधिकारी स्वयं इन कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

More Stories
वनाग्नि रोकने की पहल तेज, सरकार ने ग्रामीणों से खरीदा 5532 टन पिरूल; लक्ष्य बढ़ाकर 8555 टन किया
अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक बढ़ी,20 मार्च से चलेगा सत्यापन अभियान।
सतपुली के पास वाहन हादसा, खाई में गिरे व्यक्ति का शव SDRF ने निकाला