हरिद्वार के अस्पताल में घुसा जंगली हाथी मची अफरा-तफरी
हरिद्वार के जया मैक्सवेल अस्पताल में अचानक एक जंगली हाथी घुस आया, जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने अस्पताल की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जिससे वहां मौजूद मरीजों और स्टाफ में भगदड़ मच गई।
इस अप्रत्याशित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में हाथी को इमारत के अंदर घूमते हुए भी देखा गया।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर अभी भी डर बना हुआ है।

More Stories
अखिलेश यादव के ‘घुसपैठिया’ बयान पर भड़के सीएम धामी, बोले- उत्तराखंड के स्वाभिमान का अपमान बर्दाश्त नहीं
चकराता के वायरल ऑडियो मामले में FIR, विधायक प्रीतम सिंह के भाई समेत दो पर धमकी देने का आरोप
किच्छा में STF की बड़ी कार्रवाई, 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार