
अभिनेत्री रानी मुखर्जी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके यहां पहुंचते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया। रानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया।
इन दिनों केदारनाथ धाम में वीआईपी लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। दो दिन पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना भी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके बाद बीते दिन उद्योगपति मुकेश अंबानी भी केदारनाथ धाम पहुंचे और आज बॉलीवुड अभिनेत्री ने भी बाबा केदार के दर्शन किए।

More Stories
कारगिल विजय दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, परमवीर चक्र विजेताओं की सहायता राशि अब ₹2 करोड़
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी की श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस
पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के साथ सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण