विशेष आयुक्त राज्य कर, आई.एस. बृजवाल ने बताया है कि राज्य कर विभाग द्वारा संचालित बिल लाओ इनाम पाओ (BLIP) योजना के अन्तर्गत मेगा ड्रॉ में दिये जाने वाले पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक-31 अक्टूबर, 2025 को की गई है।
उन्होंने बताया पूर्व में बिल लाओ इनाम पाओं के मासिक पुरस्कारों की सूचना BLIP App के माध्यम से दी जाती रही है, जो वर्तमान में अस्तित्व में नहीं है। उन्होंने बताया सम्बन्धित पुरस्कार विजेताओं की सूची www.uk.gst.gov.in पर अपलोड कर दी गई है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है। उन्होंने बताया विजेताओं को पुरस्कार वितरण की सूचना पृथक से प्रकाशित की जाएगी।

More Stories
चारधाम यात्रा से पहले तैयार हो सकती है सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग, यमुनोत्री जाने में 26 किमी की होगी बचत
उत्तराखंड चुनाव 2027: 14 क्षेत्रीय दलों ने गठबंधन की संभावनाओं पर किया मंथन
पांच करोड़ की कथित रंगदारी और जान से मारने की धमकी का आरोप, अभिनेत्री उर्मिला सनावर हिरासत में