मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र समाधान के निर्देशित दिए।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने बिजली, पानी, सड़क,
अतिक्रमण, जमीन से जुड़े मामले, आर्थिक सहायता और अन्य समस्याएं रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन सेवा ही लक्ष्य को प्राथमिकता में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगोली, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
श्रीनगर में ओवरटेक को लेकर बवाल, स्थानीय युवकों और राजस्थान के यात्रियों में मारपीट; 10 हिरासत में
UKSSSC ने बदला परीक्षा कार्यक्रम, कनिष्ठ सहायक सहित तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की नई तिथियां जारी
रेलवे की जमीन से बेदखली पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कानूनी प्रक्रिया के बिना नहीं हटाए जा सकते कब्जाधारी