मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन, बरेली में 29वें उत्तरायणी मेले का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले का प्राचीन समय से ही व्यापक सांस्कृतिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। प्राचीन समय में जब संचार और आवागमन के साधन सीमित थे तो उस समय मेल- मिलाप, व्यापार, सूचना के आदान-प्रदान हेतु मेलों का बड़ा महत्व था।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस और उत्तरायणी मेला समिति को मकर संक्रांति, घुघुती त्यौहार और उत्तरायणी मेले की शुभकामनाएं देते हुए आगामी 28 जनवरी से उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलो में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित भी किया।
इस दौरान सांसद बरेली श्री छत्रपाल सिंह गंगवार, स्थानीय विधायक श्री संजीव अग्रवाल, महापौर श्री उमेश गौतम आदि उपस्थित थे।

More Stories
कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के साथ हुए व्यवहार पर भड़के मीका सिंह, बोले- मेरे भाई शराब नहीं पीते
23 अक्टूबर से ईवीएम की जांच शुरू, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी अहम
रेखा आर्या के बयान से जांच को मिले नए सुराग, पति गिरधारी लाल साहू के ठिकानों की होगी पड़ताल