मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से दूरभाष पर वार्ता कर राज्य में बढ़ रही मानवदृवन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समस्या को कम करने के लिए वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं तथा हिंसक वन्य जीवों को नियंत्रित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस गंभीर चुनौती से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधनों और सहयोग का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए वैज्ञानिक प्रबंधन, आधुनिक तकनीक और त्वरित राहत व्यवस्था पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्र के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन बनाकर कार्य कर रही है।

More Stories
स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर नर्सिंग अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, चार महिला अभ्यर्थियों ने किया आत्महत्या का प्रयास
मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल मिशन के तहत 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडीः मुख्यमंत्री