चंपावत: जिले के टनकपुर क्षेत्र में कथित तौर पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने, शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धर्म परिवर्तन व शादी के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि मांग पूरी नहीं करने पर आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया।
युवती ने पुलिस से की शिकायत
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 28 सितंबर को टनकपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की और बाद में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पहचान सामने आने के बाद दबाव का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि युवक की वास्तविक पहचान सामने आने के बाद उसने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत की।
जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान आरोपी के बयान दर्ज किए गए और उपलब्ध तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
चंपावत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने महिला अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

More Stories
उत्तराखंड में कल से कांग्रेस की न्याय यात्रा, 27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव
उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट दोगुना कर ₹8 करोड़ करेगी धामी सरकार
अजित डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के समर्थन में उतरे हरीश रावत, बोले- इसे उत्तराखंड के सम्मान से जोड़ना नासमझी