देवाल के वाण-गैरोली ट्रेक पर महिला ट्रैकर की मौत, बंगलूरू से आया था सात सदस्यीय दल
सभी ट्रैकर बेस कैंप लोहाजंग के लिए वापस आ रहे थे। गैरोली से करीब दो किमी चलने के बाद महिला ट्रैकर का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई।
वन विभाग के बलवीर सिंह ने बताया कि द माउंटेन ट्रेक कंपनी का बंगलूरू से आया सात सदस्यीय टूरिस्ट दल 19 मई को बेस कैंप लोहाजंग पहुंचा था। दल 20 मई को दीदना पहुंचा। दूसरे दिन सुबह 21 को आली बुग्याल की ट्रेकिंग कर आली बुग्याल के पास रात्रि विश्राम किया।
22 को आली से वेदनी बुग्याल होते गैराली पातल में नाइट स्टे किया। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सभी ट्रैकर बेस कैंप लोहाजंग के लिए वापस आ रहे थे। गैरोली से करीब दो किमी चलने के बाद महिला ट्रैकर का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई। मृत महिला के साथ पति राजेंद्र सी. भी मौजूद थे।

More Stories
रुड़की में युवक ने चाकू से काटी गर्दन, हालत गंभीर
रामझूला पुल की मरम्मत तेज, 60 फीसदी काम पूरा; जनवरी 2027 तक खोलने का लक्ष्य
हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा