उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में छह युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छात्र थे।
जानकारी के अनुसार, देर रात ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से पांच छात्रों के शव दून अस्पताल और एक का शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा। छात्र देहरादून और हिमाचल के थे।
दून हॉस्पिटल में कुल पांच शव पहुंचे। इनमें से दो युवतियां और तीन युवक थे। तीन मृतकों के शवों को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि बाकी को जगह नहीं होने पर इंद्रेश अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी भी अस्पताल पहुंचे।

More Stories
कारगिल विजय दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, परमवीर चक्र विजेताओं की सहायता राशि अब ₹2 करोड़
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी की श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस
पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के साथ सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण