मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों के मध्य विभिन्न समसामयिक एवं सामरिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में विकास, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय से राज्य के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

More Stories
रुड़की में युवक ने चाकू से काटी गर्दन, हालत गंभीर
रामझूला पुल की मरम्मत तेज, 60 फीसदी काम पूरा; जनवरी 2027 तक खोलने का लक्ष्य
हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा