रुड़की। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बोलर मोहम्मद शमी खानपुर विधायक उमेश कुमार के बुलावे पर रुड़की पहुंचे। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उन्हे देखने को नेहरू स्टेडियम में उमड़ी। मोहम्मद शमी ने क्रिकेट कोच और खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
खानपुर विधायक उमेश कुमार के बुलावे पर मोहम्मद शमी रुड़की पहुंचे। इस दौरान उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। उमेश कुमार के कैंप कार्यालय से शमी नेहरू स्टेडियम पहुंचे जहां शमी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ सुबह से ही जमा थी। शमी के नेहरू स्टेडियम में आते ही लोगों ने उनके और खानपुर विधायक के जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान खानपुर विधायक ने मोहम्मद शमी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद शमी ने क्रिकेट कोच और खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम के बाद वह रुड़की से हरिद्वार रवाना हो गए। हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में उनका भव्य स्वागत कार्यक्रम उमेश कुमार की ओर से रखा गया है।

More Stories
कारगिल विजय दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, परमवीर चक्र विजेताओं की सहायता राशि अब ₹2 करोड़
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी की श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस
पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के साथ सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण