दिलाराम एस्टेट में अनाधिकृत रूप से रह रहे 14 परिवारों से पुलिस ने घर कराए खाली, कई ने किया विरोध
कैमल बैक रोड में स्थित दिलाराम एस्टेट में निवास कर रहे 14 परिवारों से किराया नियंत्रण एवं निष्कासन अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट जनपद देहरादून के आदेश के बाद खाली कराया गया
कैमल बैक रोड में स्थित दिलाराम एस्टेट में निवास कर रहे 14 परिवारों से किराया नियंत्रण एवं निष्कासन अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट जनपद देहरादून के आदेश के बाद खाली कराया गया। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि अनाधिकृत रूप से रह रहे 14 परिवारों से भवन खाली कराने के आदेश पारित किए गया था। आदेश के अनुपालन में उप जिलाधिकारी द्वारा बुधवार की तिथि तय की थी।
नियत तिथि से पूर्व कोतवाली मसूरी द्वारा 14 परिवारों को नोटिस के माध्यम से संपत्ति/ भवन को खाली कराने के लिए अवगत कराया था। बुधवार को पुलिस द्वारा दिलाराम एस्टेट में अनधिकृत रूप से रह रहे 14 परिवारों से शांति पूर्वक खाली करवा कर भवन के स्वामी यमन हैदर पुत्र एम एस हैदर निवासी दिलाराम स्टेट मसूरी को कब्जा दिलाया गया।

More Stories
अंकिता भंडारी प्रकरण: प्रदर्शन को लेकर हरीश रावत और गणेश गोदियाल समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा
मसूरी में होमस्टे और होटल संचालकों को नोटिस, पर्यटन कारोबारियों ने सरकार से मांगी राहत
बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ