अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश ही नहीं पूरे विश्व भर में रहने वाले सनातनी उत्साह में है जिसके मद्देनजर ही आज
देहरादून में दूनवासियों के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में शहर वासियों ने हिस्सा लिया.
जहाँ युवा,महिलाएं और बुजुर्गों में भी श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा जोश और उत्साह नजर आया हर हाँथ में श्रीराम और हनुमान के झंडे श्रीराम के भजनों पर थिरकते नजर आई महिलाएं और युवा,वही प्राण प्रतिष्ठा के दिन को उत्सव के रूप में मानने की तैयारी भी कर ली गई है.
सोमवार को जहाँ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन विधिवत तरीके से संम्पन किया जाएगा तो वही देश के हर कोने कोने में श्रीराम के आगमन की खुशी में दीपावली मनाते हुए हर घर हर मंदिर में भंडारा, सुंदरकांड जैसे पूजन कार्यक्रम के साथ ही घरों में दीप जलाए जाएंगे

More Stories
दून मेडिकल कॉलेज मेस फीस घोटाले में बड़ी कार्रवाई, कथित मास्टरमाइंड लेखाकार निलंबित
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रदेशभर में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान के शिविर शुरू
60 वर्ष पूर्ण होते ही पात्र नागरिकों को स्वतः मिले वृद्धावस्था पेंशन का लाभः मुख्यमंत्री