अल्मोड़ा: उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। इन्हीं में से एक साकेत बिष्ट इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) से ट्रेनिंग को पूरी कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।
अल्मोड़ा के साकेत बिष्ट अपनी कड़ी मेहनत और लगन से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से परिजनों सहित पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। बीते शनिवार 14 जून को देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद साकेत बिष्ट भारतीय सेना में ऑफिसर बन गए हैं। साकेत बिष्ट UPSC NDA के जरिए सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उन्होंने तीन बार प्रयास करने पर UPSC NDA परीक्षा पास की और फिर इंडियन मिलिट्री एकेडमी में एक साल का कठोर प्रशिक्षण पूरा किया। एक साल की कड़ी ट्रेनिंग करने के बाद अब साकेत भारतीय सेना में ऑफिसर बन गए हैं।
कड़ी मेहनत से पूरा किया पिता का सपना
साकेत बिष्ट उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के निवासी हैं। साकेत बिष्ट के पिता नरेंद्र बिष्ट देहरादून में साइबेरिया हेडक्वार्टर में कार्यरत हैं। उन्होंने हमेशा यह सपना देखा कि उनका बेटा एक दिन मिलिट्री ऑफिसर बनेगा। सेना में काम करते हुए कई अफसरों को कमांडिंग पोजिशन में देखकर अपने बेटे के लिए भी संजोया था। उनके बेटे साकेत बिष्ट ने अपनी कड़ी मेहनत से अपने पिता का सपना पूरा किया है।
परिजनों का बढ़ाया मान
उन्होंने कहा कि साकेत बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली और अनुशासित रहा है, साथ ही वह खेलों में भी सक्रिय था। साकेत की मां नीमा बिष्ट ने बताया कि बेटे ये उपलब्धि परिवार के लिए गर्व की है। वह कहती हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें यह दिन देखने को मिलेगा। बेटे की उपलब्धी से परिजनों में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।

More Stories
वनाग्नि रोकने की पहल तेज, सरकार ने ग्रामीणों से खरीदा 5532 टन पिरूल; लक्ष्य बढ़ाकर 8555 टन किया
अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक बढ़ी,20 मार्च से चलेगा सत्यापन अभियान।
सतपुली के पास वाहन हादसा, खाई में गिरे व्यक्ति का शव SDRF ने निकाला