आशुतोष कुमार, अधिशासी अभियन्ता, रा०मा० खण्ड़, लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट।
विषयःस्पष्टीकरण उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में।

उपरोक्त विषयक के कम में अवगत कराना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कार्यालय ज्ञाप संख्या-836/01ई0 दिनांक-16.05.2025 के द्वारा श्री जय प्रकाश, अपर सहायक अभियन्ता की सेवा पुस्तिका खो जाने के कारण खण्ड में कार्यरत समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों से दैवीय आस्था को आधार बनाकर अपने-अपने घरो से 02 मुठ्ठी चावल मंगा कर किसी मन्दिर में डाल दिये जाने के आदेश पारित किये गये है। जो कि कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लघंन है।
अतः निर्देशित किया जाता है कि उक्त जारी कार्यालय ज्ञाप दिनांक-16.05.2025 के द्वारा दैवीय आस्था को आधार बनाकर किस उदेश्य से शासकीय कार्यशैली में लिया गया है, के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के तीन दिन के भीतर इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। समयान्तर्गत स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की स्थिति में आपके विरूद्ध कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 में निहित प्राविधानों के अनुसार अग्रेत्तर कार्यवाही की जायेगी। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा।

More Stories
चारधाम यात्रा से पहले तैयार हो सकती है सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग, यमुनोत्री जाने में 26 किमी की होगी बचत
उत्तराखंड चुनाव 2027: 14 क्षेत्रीय दलों ने गठबंधन की संभावनाओं पर किया मंथन
पांच करोड़ की कथित रंगदारी और जान से मारने की धमकी का आरोप, अभिनेत्री उर्मिला सनावर हिरासत में