यमुनोत्री धाम के पुरोहितों की नाराजगी, कल होगा विरोध!
यमुनोत्री धाम के पुरोहितों ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। तीर्थयात्रा शुरू होने में अब मात्र 25 दिन शेष हैं, लेकिन धाम में घाट, महिला स्नान कुंड और अन्य आवश्यक कार्य अधूरे पड़े हैं।
यमुनोत्री धाम के पंडा समाज ने साफ शब्दों में कहा है कि सरकार और प्रशासन के वादे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को लेकर कल यमुना जयंती के अवसर पर पुरोहित विरोध प्रदर्शन करेंगे।
आज पुरोहितों ने डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो यात्रा व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है।


More Stories
श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो, CM धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी
नैनीताल में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 18 मरीज पॉजिटिव; चार की मौत