इस बार बीकेटीसी खुद करेगी प्रसाद की पैकेजिंग, इस्तेमाल नहीं होगा पॉलिथीन
अभी तक प्रसाद की पैकेजिंग का काम प्राइवेट वेंडर से कराया जाता है। लेकिन इस बार बीकेटीसी ने पैकेजिंग का काम स्वयं करने का फैसला लिया है।
चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए आने वाले वीआईपी अतिथियों को बीकेटीसी की ओर से प्रसाद दिया जाता है। अभी तक प्रसाद की पैकेजिंग का काम प्राइवेट वेंडर से कराया जाता है। लेकिन इस बार बीकेटीसी ने पैकेजिंग का काम स्वयं करने का फैसला लिया है।
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान के माध्यम से 20 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिन्हें प्रसाद के लिए बॉक्स व थैलियां बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षित कर्मचारियों की ओर से तैयार बॉक्स व बैग में प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस पहल से केदारनाथ व बदरीनाथ आने वाले तीर्थयात्री भी प्रसाद के लिए कपड़े व जूट बैग का इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित होंगे। दूसरे चरण में 40 और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा का सशक्त मॉडल
गुरु रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश
कोटद्वार में विकास और प्रकृति संरक्षण का संगम, मुख्यमंत्री ने बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल का किया शुभारंभ