टिहरी में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, बस्ती में घुसा पानी, घरों और सड़कों पर फैला मलबा
नई टिहरी देर रात भारी बारिश ने तबाही मचा दी। हालत यह हो गए कि मलबा कमरों में चार पांच फीट तक भर गया।
टिहरी देर रात भारी बारिश ने तबाही मचा दी। मोलधार में बरसाती पानी निकासी की नाली बंद होने के कारण पानी ओवर फ्लो होकर मलबे के साथ वाल्मीकि बस्ती में लोगों के घरों में घुस गया। उस समय लोग सो रहे थे। अचानक घरों में पानी घुसने बस्ती में अफरा तफरी मच गई।
हालत यह हो गए कि मलबा कमरों में चार पांच फीट तक भर गया। सबसे अधिक नुकसान बस्ती निवासी राजू, रमेश, शिवचरण, सुनील,बबलू और बालेश के घर को हुआ है। कमरों में पानी भरने से उनके कपड़े, राशन, बिस्तर और घरों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया।
, निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय और आंचल डेयरी के गदेरे से भारी मलबा सड़क पर फैल गया। स्कूल बस सहित अन्य सभी छोटे बड़े वाहन मोलधार होते हुए पहुंचे।

More Stories
उत्तराखंड में कल से कांग्रेस की न्याय यात्रा, 27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव
उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट दोगुना कर ₹8 करोड़ करेगी धामी सरकार
अजित डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के समर्थन में उतरे हरीश रावत, बोले- इसे उत्तराखंड के सम्मान से जोड़ना नासमझी