दिल्ली में लॉन्च हुआ फिल्म ‘सैम बहादुर’ का ट्रेलर
अभिनेता विक्की कौशल, अभिनेत्रियां सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख के साथ निर्माता रोनी स्क्रूवाला और निर्देशक मेघना गुलज़ार अपनी आनेवाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए दिल्ली आए। जनरल मनोज पांडे (भारतीय सेना प्रमुख) ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। फिल्म ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित और आर.एस.वी.पी प्रोडक्शंस के तहत रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित ‘सैम बहादुर’ एक जीवनी युद्ध ड्रामा फिल्म है, जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। ट्रेलर लॉन्च नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था।

More Stories
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
₹1109 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, उत्तराखंड समेत चार राज्यों में छापेमारी
गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई