उत्तराखंड – रूद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम यात्रा पैदल मार्ग भूस्खलन के चलते बड़ा हादसा हो गया है। मार्ग पर हुए हादसे ने दो लोगों की जान ले ली। यहां पहाड़ी से गिर रहे मलबे और पत्थर की चपेट में आ कर दो लोगों की मौत हो गई, बकि तीन लोग घायल हो गए। चौकी जंगलचट्टी पर नियुक्त पुलिस बल और डीडीआरएफ ने खाई में गिरे लोगों को रेस्क्यू किया है।
केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आज बुधवार को जंगलचट्टी गदेरे के पास पहाड़ी से मलबा-पत्थर गिरने के कारण वहां से गुजर रहे यात्री/डण्डी/कण्डी संचालक इसकी चपेट में आ गए। मलबे और पत्थर की चपेट में आने से ये लोग गहरी खाई में गिर गए, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के पोल नंबर 153 के पास कुछ श्रद्धालु ऊपरी पहाड़ी से गिरे मलबा-पत्थर की चपेट में आ गए। पुलिस के अनुसार नीचे खाई में गिरे 3 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें एक महिला है और 2 पुरुष हैं। महिला को कम चोट आई हैं, लेकिन दोनों पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें गौरीकुंड के लिए रेफर किया गया है। वहीं पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है। इस दौरान यहां से पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों का आवागमन कराया जा रहा है।
जंगलचट्टी के पास गदेरे में आये मलबे की चपेट में आने से संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा ग्राम गली तहसील जिला डोडा जम्मू (पालकी मज़दूर), नितिन मन्हास पुत्र मनजीत जिला डोडा जम्मू (पालकी मजदूर) और आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास, निवासी भावनगर गुजरात घायल हुए हैं। नितिन कुमार पुत्र रावेल सिंह जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर) और चंद्रशेखर जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर) की इस हादसे में मौत हो गई है।

More Stories
श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो, CM धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी
नैनीताल में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 18 मरीज पॉजिटिव; चार की मौत