कार से लेकर बस, ट्रक और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग दरें लागू
देहरादून। उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस की वसूली शुरू हो गई है। देहरादून के प्रवेश द्वार टिमली चेकपोस्ट पर अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए शुल्क दरों का बोर्ड लगाया गया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों को निर्धारित ग्रीन सेस देना होगा।
कार से भारी वाहन तक के लिए अलग दर
ग्रीन सेस केवल मालवाहक वाहनों तक सीमित नहीं है। कार, मोटर कैब, मैक्सी कैब, बस, ट्रक और भारी निर्माण उपकरण समेत विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। परिवहन विभाग ने 27 मई 2025 को ग्रीन सेस की संशोधित दरें जारी की थीं।
वाहन श्रेणी के अनुसार शुल्क
- कार/मोटर कैब/मैक्सी कैब: 80 रुपये
- डिलीवरी वैन: 80 रुपये
- हल्का माल वाहन: 120 रुपये
- बस (12 से अधिक सीट): 140 रुपये
- मध्यम/भारी माल वाहन: 250 रुपये
- भारी वाहन (3 एक्सल): 450 रुपये
- भारी वाहन (4 से 6 एक्सल): 600 रुपये
- भारी वाहन (7 या अधिक एक्सल): 700 रुपये
ग्रीन सेस की वसूली शुरू होने के बाद टिमली चेकपोस्ट से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों पर निर्धारित शुल्क लागू हो गया है।

More Stories
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1100 यात्री सुरक्षित निकाले
ऑडेन कॉल से 29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, कालिंदी पास में अभियान जारी
उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 3922 पदों पर 12 अक्टूबर को मतदान