उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा का परीक्षाफल किया जारी।।
उत्तराखण्ड सचिवालय/ उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, समीक्षा अधिकारी (लेखा) / सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024
एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड सचिवालय/उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, समीक्षा अधिकारी (लेखा) / सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 के लिए विज्ञापन संख्याः A-1/E-1/DR/2024-25 दिनांक 27-09-2024 द्वारा रिक्तियां प्रकाशित की गयी, जिसके क्रम में प्रारम्भिक (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा दिनांक 29 जनवरी, 2025 को आयोजित की गयी। प्रारम्भिक परीक्षा के प्राप्तांक से निर्मित प्रवीणता सूची के क्रम में उत्तराखण्ड सचिवालय / उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, समीक्षा अधिकारी (लेखा) / सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) प्रारम्भिक परीक्षा-2024 का परिणाम दिनांक 27.05.2025 को घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम, कट ऑफ मार्क्स, अन्तिम उत्तर-कुंजी एवं परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित कर दिये गये हैं। मुख्य परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण किया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में पृथक से दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित किये जायेगें।

More Stories
104 हेल्थ हेल्पलाइनः एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
7 किलोमीटर तक पत्नी को कंधे पर लेकर अस्पताल पहुंचा पति, सड़क के इंतजार में पल्ला कमलिया गांव
बारिश ने बढ़ाई उत्तरकाशी में दुश्वारियां, मलबे की चपेट में आई कार खाई में गिरी; अधूरा पुल बना ग्रामीणों की मुसीबत