उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग, ‘समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2024 हेतु जारी विज्ञापन दिनांक 18.10.2024 द्वारा गतिमान चयन प्रक्रिया को निरस्त किये जाने विषयक
एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग, ‘समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2024 हेतु रिक्त 613 (सामान्य शाखा में 550 एवं महिला शाखा में 63 पद) पदों पर चयन के लिए विज्ञापन संख्या: A-3/S-1/DR (L.I.C)/2024, दिनांक 18 अक्टूबर, 2024 प्रकाशित किया गया था।

शासन के उक्त पत्र दिनांक 09 अप्रैल, 2025 के क्रम में मा० आयोग द्वारा उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) के सीधी भर्ती के रिक्त 613 पदों पर चयन हेतु विज्ञापन संख्या: A-3/S-1/DR(L.I.C)/2024, दिनांक 18 अक्टूबर, 2024 के माध्यम से गतिमान चयन प्रक्रिया को निरस्त किया जाता है। उक्त के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रकाशित की गयी है। अभ्यर्थी उक्त विस्तृत विज्ञप्ति का अवलोकन करना सुनिश्चित कर लें।

More Stories
श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो, CM धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी
नैनीताल में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 18 मरीज पॉजिटिव; चार की मौत