पिस्टल से केक काटने का वीडियो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार
देहरादून।
सोशल मीडिया पर बीते दिनों वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस को भी चौंका दिया, जिसमें एक युवक अपने जन्मदिन के केक को पिस्तौल जैसी वस्तु से काटता दिखाई दे रहा था। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी देहरादून ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। जांच में पता चला कि वीडियो हर्रावाला क्षेत्र का है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में नजर आ रहे तीन युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पकड़े गए युवकों में अभिषेक पुत्र विजेंद्र सिंह (18), अमित कुमार पुत्र सिकंदर महतो (18) और कार्तिक जोशी पुत्र राकेश चंद्र जोशी (28), तीनों निवासी थाना डोईवाला क्षेत्र के बताए गए।
जांच में सामने आया कि जिस पिस्तौल से केक काटा गया, वह असल हथियार नहीं बल्कि लाइटर पिस्टल थी, जिसे अभियुक्तों ने बाजार से खरीदा था। दरअसल, 8 सितंबर को अभिषेक का जन्मदिन था और फेसबुक पर अधिक टीआरपी बटोरने के लिए दोस्तों ने यह नाटकीय वीडियो बनाया।
पुलिस ने तीनों युवकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के चक्कर में ऐसे हथकंडे अपनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
अंकिता भंडारी प्रकरण: प्रदर्शन को लेकर हरीश रावत और गणेश गोदियाल समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा
मसूरी में होमस्टे और होटल संचालकों को नोटिस, पर्यटन कारोबारियों ने सरकार से मांगी राहत
बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ