देहरादून
‘वक्फ संशोधन बिल’ समाज की भलाई के लिए लाया गया- नवनियुक्त उपाध्यक्ष
केंद्र सरकार द्वारा लाया गया ‘वक्फ संशोधन बिल’ लोकसभा में पास हो चुका है और अब राज्यसभा में इस पर चर्चा हो रही है। इस बिल को लेकर उत्तराखंड महिला आयोग की नवनियुक्त उपाध्यक्ष, सायरा बानो ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। सायरा बानो ने कहा कि, यह बिल समाज की भलाई के लिए लाया गया है। इसके माध्यम से जहां एक तरफ वंचित मुसलमानों को उनका अधिकार मिलेगा, वहीं महिलाओं के लिए भी नई दिशा और अवसर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि, वक्फ की जो जमीन कुछ लोगों के कब्जे में थी, अब वहां हॉस्पिटल, शैक्षिक संस्थान और अन्य गतिविधियां चल सकेंगी, जिससे गरीब मुसलमानों को इसका लाभ मिलेगा। यह बिल समाज में सुधार लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
सायरा बानो, नवनियुक्त उपाध्यक्ष, उत्तराखंड महिला आयोग

More Stories
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, पीएमजीएसवाई के तहत 3172 किमी सड़क निर्माण की तैयारी
दीपावली पर धामी सरकार की कर्मचारियों को सौगात, 30 दिन का बोनस देने को मंजूरी
खटीमा में आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण, बच्चों को मिलेगी स्मार्ट शिक्षा