राज्य सरकार द्वारा पेराई सत्र 2024-25 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान हेतु चीनी मिल डोईवाला के लिये ₹ 22.47 करोड़ एवं चीनी मिल बाजपुर के लिये ₹ 25.09 करोड़ की धनराशि कुल ₹ 47.46 करोड़ स्वीकृत कर दी गयी है।

इससे पूर्व भी राज्य के सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के गन्ना किसानों के भुगतान हेतु धनराशि ₹ 92.14 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इस प्रकार पेराई सत्र 2024-25 के लिये राज्य सरकार द्वारा कुल ₹ 139.70 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति गन्ना किसानों के भुगतान हेतु दी गयी है।

More Stories
चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन 1.24 लाख रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा आवेदन
टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा, किया मार्गदर्शन
दिल्ली से नैनीताल आ रही महिला से लूट व दुष्कर्म का प्रयास, टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार