देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दो बोर्डरों के बीच पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाश फंस गये जिसके बाद बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है।
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने पूरे जिले की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है। इसी के साथ खबर है कि एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
बिहारीगढ़ और क्लेमेंट टाउन पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है जो जारी है।
जानकारी मिली है कि बिहारीगढ़ और क्लेमेंट टाउन पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाशों की घेराबंदी की है और उनके साथ मुठभेड़ भी हुई।
जिसके बाद एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है। जिले भर की पुलिस अलर्ट मोड पर है।।
पुलिस मुठभेड़ में में बदमाश के पैर में लगी गोली
बदमाश दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार से हुई लूट की घटना में था शामिल
घटना करने की फिराक में मेरठ से आ रहा था देहरादून की तरफ
मेरठ का रहने वाला है सातिर बदमाश
बदमाश मनोज सिरोही पुत्र बलजोत सिरोही निवासी पथोली सरधना मेरठ उत्तर प्रदेश का है निवासी
बदमाश के विरुद्ध पंजीकृत है कई संगीन अभियोग
बदमाश से ज्वालापुर से चोरी की गई डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद
मौके से बदमाश के कब्जे से देसी तमंचा व कारतूस बरामद
बदमाश को तत्काल उपचार हेतु लाया गया इंद्रेश हॉस्पिटल

More Stories
वनाग्नि रोकने की पहल तेज, सरकार ने ग्रामीणों से खरीदा 5532 टन पिरूल; लक्ष्य बढ़ाकर 8555 टन किया
अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक बढ़ी,20 मार्च से चलेगा सत्यापन अभियान।
सतपुली के पास वाहन हादसा, खाई में गिरे व्यक्ति का शव SDRF ने निकाला