देहरादून,
डालनवाला क्षेत्र में कॉलेज की दीवार गिरने पर हुई युवती की मृत्यु के संबंध में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही पर अभियोग पंजीकृत
दिनांक: 19-10-23 की सांय समय करीब 08: 30 बजे डीएवी पीजी कालेज के पीछे की दीवार अचानक सडक की तरफ ढह गयी, जिसकी चपेट में आने से वहां से गुजर रहे एक युवक रघुवीर तोमर तथा युवती सुशमिता तोमर गम्भीर रूप से घायल हो गये।
जिन्हें मौके पर उपस्थित अन्य राहगीरों द्वारा मलबे से निकालकर उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां सुशमिता को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। रघुवीर तोमर गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के सम्बन्ध में मृतका के भाई द्वारा कालेज प्रशासन की लापरवाही के कारण उक्त घटना के घटित होने के सम्बन्ध में एक तहरीर थाना डालनवाला पर दी गई, जिस पर डीएवी कालेज प्रशासन के विरूद्ध मु0अ0सं0: 239 धारा: 304 ए, 336 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
मृतक युवती मूल रूप से चकराता की रहने वाली है जिसकी हाल ही में नियुक्ति कनिष्ठ सहायक डिग्री कालेज पुरोला के पद पर हुई थी। प्रकरण की जांच की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार आईडी’ का रास्ता साफ, राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू होगा नया कानून
खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
दून अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य महकमे में चर्चाओं का दौर तेज