हरिद्वार। उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने मेला नियंत्रण भवन में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की एक बैठक ली, बैठक के बाद डीजीपी अभिनव कुमार पत्रकारों से रूबरू हुए और अपनी प्राथमिकताओ को पत्रकारों के साथ साझा किया।
इस दौरान पत्रकारों की सुरक्षा के सवाल पर डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज का एक अभिन्न अंग है, लोकतंत्र में पत्रकारों की बहुत अहम भूमिका है। उन्होने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर हमारी पुलिस पूरी तरह से सजग रहेगी, कोई पत्रकारों से जुड़ा मामला आने पर उसका त्वरित समाधान किया जाएगा।

More Stories
भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर देहरादून में 14वीं JWG बैठक शुरू
LUCC घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ से अधिक की सिक्योरिटीज और 9 लग्जरी वाहन जब्त
पांच साल से पुल का इंतजार, उफनती नदी पार कर शवयात्रा ले जाने को मजबूर ग्रामीण