मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 10 जनवरी से 12 जनवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखण्ड के 72 सदस्यीय दल को फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने हेतु शुभकामनाएं दी तथा यह भी आशा प्रकट की कि ये सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, विशेष प्रमुख सचिव युवा कल्याण डॉ.अमित सिन्हा, नोडल अधिकारी युवा महोत्सव श्री एस. के. जयराज, राज्य निदेशक युवा केंद्र संगठन अनिल श्री सिंह, राज्य एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. सुनैना रावत उपस्थित रहे।

More Stories
कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के साथ हुए व्यवहार पर भड़के मीका सिंह, बोले- मेरे भाई शराब नहीं पीते
23 अक्टूबर से ईवीएम की जांच शुरू, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी अहम
रेखा आर्या के बयान से जांच को मिले नए सुराग, पति गिरधारी लाल साहू के ठिकानों की होगी पड़ताल