देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के केदारनाथ क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों और सरकार की दूरदर्शी नीतियों का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि यह जीत विकास और विश्वास की हुई है। उन्होंने प्रधामंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केदारनाथ वासियों का भी आभार व्यक्त किया है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को भी बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

More Stories
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
कोटद्वार में हाईवे पर हाथियों का तांडव, टेंपो ट्रैवलर क्षतिग्रस्त; ढाई घंटे जाम
सहस्त्रधारा में सेल्फी का जुनून पड़ा भारी, तेज बहाव में बहकर 28 वर्षीय युवती की मौत