देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का योगदान अद्वितीय और प्रेरणादायक है। इनके साहस, त्याग, समर्पण और सेवा से हम सभी देशवासी खुद को सुरक्षित और गौरवान्वित महसूस करते हैं। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण हमारी प्राथमिकताओं में सर्वोपरि है, और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी उद्देश्य से आज राजभवन में उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था की प्रबंधन समिति की बैठक में वीर नारियों और पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
बैठक में समस्याओं के समाधान हेतु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप बनाने, योजनाओं के प्रचार-प्रसार में वृद्धि करने जैसे पूर्व सैनिकों व उनके परिवार से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।

More Stories
बदलते मौसम में बच्चों पर वायरल संक्रमण का खतरा, HFMD के मामले भी आए सामने
करवा चौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी की सौगात, 29 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
उत्तराखंड की रोशनी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो पदक, 5 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर