बहादराबाद में मुठभेड़ के बाद हरियाणा का कुख्यात हत्यारा दबोचा गया, पैरोल पर आकर हुआ था फरार।
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान एक बदमाश को गोली लगी, जिसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश की पहचान विनोद उर्फ विक्की राजपूत निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक बदमाश हत्या के मामले में हरियाणा की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था, लेकिन पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। फरारी के दौरान वह लगातार अपनी पहचान बदल-बदल कर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था।
मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कांबिंग ऑपरेशन जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
हरिद्वार पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने फरार अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है। बहादराबाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इलाके में सघन चेकिंग अभियान जारी है।

More Stories
कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी प्रकरण पर सीएम धामी की पहल, बोले- खुद करूंगा बात
उत्तराखंड में MBBS दाखिलों पर उठे सवाल, 770 अभ्यर्थियों के मूल निवास प्रमाणपत्रों की जांच की मांग
त्योहारों से पहले FDA की छापेमारी, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी