आज 38वें राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन हुआ। यशस्वी केंद्रीय गृहमंत्री श्री Amit Shah जी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों और प्रदेश सरकार ने सच में देवभूमि को खेलभूमि बनाने का सपना साकार कर दिखाया है। राष्ट्रीय खेलों में 25 वें स्थान पर आने वाले उत्तराखंड को सातवें नंबर पर लाकर खड़ा करने वाले खिलाड़ियों की भी उन्होंने प्रशंसा की।
मा.गृहमंत्री जी ने जिस तरह मंच पर आगे बुलाकर माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी और मुझे शानदार आयोजन के लिए शुभकामना दी, वह पूरे आयोजन के बाद सबसे संतोषजनक पल रहा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का अवसर देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी का आभार जताया।
मैंने इस अवसर पर कहा कि इस पूरे आयोजन को भव्य बनाने का सबसे ज्यादा श्रेय उन खिलाड़ियों को जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से रजत जयंती वर्ष में स्वर्ण जयंती जैसा एहसास दिलाया। हमारे खिलाड़ियों ने सच में देवभूमि को खेल भूमि बना दिया है ।
इस महान आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत आभार… साथ ही मेघालय की जनता को 39 वे राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।

More Stories
उत्तराखंड में कल से कांग्रेस की न्याय यात्रा, 27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव
उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट दोगुना कर ₹8 करोड़ करेगी धामी सरकार
अजित डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के समर्थन में उतरे हरीश रावत, बोले- इसे उत्तराखंड के सम्मान से जोड़ना नासमझी