आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य बिना रुके जारी हैं। खराब मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी राहत कर्मियों का हौसला कम नहीं हुआ है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल नेतृत्व में राहत कार्यों को गति मिल रही है।

रविवार को राहत कर्मियों द्वारा भागीरथी नदी में राफ्ट उतारकर घरेलू गैस सिलेंडर और अन्य आवश्यक सामग्री नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाई गई। वहां से यह सामग्री प्रभावित गांवों तक भेजी गई। इसके अलावा धराली सहित अन्य सीमांत गांवों में आज खाद्यान्न वितरण भी किया गया। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाई जाए। प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, रसद और आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति लगातार जारी है,जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिल रही है।

More Stories
देहरादून में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का प्रदर्शन, सचिवालय कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, नवरात्रि पर ग्रामीणों ने की खुदाई
हरिद्वार में रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, 10 हजार रुपये की रकम बरामद