आज दिनाँक 27 अक्टूबर 2024 को थाना मुनि की रेती द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि नाव घाट पर एक लड़की नदी में नहाते समय बह कर लापता हो गई है।
उक्त सूचना पर इंस्पेक्टर, SDRF कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
मौके पर ज्ञात हुआ कि 02 लड़कियां *नेहा पुत्री जोगिंदर साहनी, उम्र 15 वर्ष, निवासी- झूंगी बस्ती मायाकुंड व दूसरी लड़की *सुरुचि पुत्री रणबीर सिंह, उम्र 14 वर्ष, नरेला दिल्ली जो अपनी नानी के यहां आई हुई थी। यह दोनों लड़कियां आज दोपहर के समय नाव घाट में गंगा जी में नहाने के लिए आई थी जिसमें सुरुचि नाव घाट पर गंगा में नहाते समय डूब गई ।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया तेज करने की मांग को लेकर बेरोजगारों का सचिवालय कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका
मंदिर समिति विवाद गरमाया: हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस पर जांच प्रभावित करने का लगाया आरोप
कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, यात्रा मार्ग पर 24 घंटे मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं