आज दिनांक 21/11/2024 को SSP देहरादून द्वारा कोतवाली तथा पटेलनगर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर अतिक्रमण के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान SSP देहरादून द्वारा सहारनपुर चौक, लाल पुल आदी क्षेत्रों का निरीक्षण कर अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली, साथ ही उपस्थित अधिकारियों को स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये तथा मुख्य मार्गों पर स्थाई अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध BNS की सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने तथा पंजीकृत अभियोगों में शीघ्र कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित उपचार के लिए उत्तराखंड में बनेगी समन्वित आपातकालीन व्यवस्था
स्वच्छ सर्वेक्षण-2026: श्रीनगर नगर निगम की अनोखी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का होगा वैज्ञानिक निस्तारण
देहरादून में नकली दवाइयों का बड़ा भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी मेडिसिन; मशीनें और भारी मात्रा में सामग्री जब्त