देहरादून, 13 जून 2025। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड ने एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को लेकर सोशल मीडिया पर जो भी निर्वाचन कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह भ्रामक और असत्य हैं।
आयोग की ओर से जारी प्रेस-नोट में यह स्पष्ट किया गया है कि न तो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक ऐसा कोई निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है और न ही आयोग के स्तर पर इस संबंध में कोई प्रस्ताव विचाराधीन है।
यह स्पष्टिकरण ऐसे समय में सामने आया है जब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर कथित चुनाव तिथियों एवं कार्यक्रमों की अफवाहें फैल रही थीं, जिससे आमजन और संभावित प्रत्याशियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।
प्रेस नोट पर प्रभारी संयुक्त सचिव श्री कमलेश मेहता द्वारा हस्ताक्षरित प्रति में यह भी उल्लेखित है कि इस सूचना को तत्काल प्रचारित-प्रसारित किया जाए ताकि जनसामान्य किसी भ्रम में न रहें।
यहां देखें राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड का स्पष्टीकरण पत्र

More Stories
नशे के खिलाफ थानी गांव की महिलाओं ने संभाली कमान, शाम से आधी रात तक लाठी-डंडों से पहरा
बीरोंखाल में भीषण भूस्खलन से मोटरमार्ग बंद, चट्टानों और मलबे ने बढ़ाई दहशत
शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत; आरोपी पति फरार, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया