देहरादून । उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में राज्य महिला आयोग ने सख्ताई दिखाई है आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार से फोन पर वार्ता करते हुए मामले की जानकारी ली तथा उन्होंने इस मामले को अत्यंत गम्भीरता से लेने के लिए निर्देश दिए है उन्होंने कहा कि मामले के आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।
वहीं उन्होंने कहा कि समाज मे लव जिहाद जैसे अपराध को करने वाले उसे बढ़ावा देने वाले या ऐसे अपराधियों को संरक्षण देने वाले सभी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे कुकर्म करने वाले को सौ बार सोचना पड़े।
वहीं उन्होंने पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार से कहा कि हमारे समाज को दूषित करने वालो के लिए देवभूमि में कोई जगह नही है, ऐसे आपराधिक मानसिकता या संदिग्ध लोगो को चिन्हित कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए।

More Stories
दून मेडिकल कॉलेज मेस फीस घोटाले में बड़ी कार्रवाई, कथित मास्टरमाइंड लेखाकार निलंबित
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रदेशभर में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान के शिविर शुरू
60 वर्ष पूर्ण होते ही पात्र नागरिकों को स्वतः मिले वृद्धावस्था पेंशन का लाभः मुख्यमंत्री